Sahara India Refund List: बड़ी खबर, इन लोगों को मिलेगा सहारा इंडिया का रिफंड, अपना नाम चेक करें 

क्या आपने भी सहारा इंडिया में अपना पैसा निवेश किया था, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यदि आपको सहारा रिफंड चाहिए, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे।

सहारा इंडिया का रिफंड प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को भी शुरू किया गया था। आज हम आपको इस लेख की मदद से सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए इसे अंत तक पढ़े।

Sahara India refund list

Sahara India refund list

यदि आपका भी पैसे सहारा इंडिया में फंसा हुआ है और आपने भी रिफंड के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया है। तो आपको रिफंड लिस्ट के बारे में जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि इस लिस्ट में उन सभी लोगों के नाम आएंगे, जिन्हें सहारा समूह के द्वारा रिफंड प्रदान किया जाएगा। 

यदि आप भी इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े, क्योंकि इस आर्टिकल में इससे संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की है।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए समय सीमा

यदि आपने भी सहारा रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। और यदि आपका भी नाम सहारा इंडिया रिफंड की लिस्ट में शामिल होगा, तो आपको निश्चित 45 दिनों के अंदर सहारा इंडिया का रिफंड प्रदान किया जाएगा। 45 दिनों के भीतर ही यह पैसा आपके बैंक खाते में डायरेक्ट भेज दिया जाएगा।

यदि आपको सहारा इंडिया की तरफ से रिफंड नहीं मिलता है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, आप सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से रिफंड प्राप्त करने के लिए दोबारा से अप्लाई कर सकते हैं और रिफंड प्राप्त करने का एक और अवसर प्राप्त कर सकते हैं। कई लोगों को रिफंड इस वजह से नहीं प्रदान किया जाता है क्योंकि उनके आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज होती है। जिसे आप लोग दूसरी बार आवेदन करते समय सुधार कर रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

सहारा इंडिया रिफंड हेतु जरूरी दस्तावेज

सहारा इंडिया रिफंड हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी – 

  • आधार कार्ड 
  • को-ऑपरेटिव सोसाइटी की डिटेल 
  • रिसिप्ट बुक 
  • मेंबरशिप डिटेल 
  • बैंक खाता विवरण 
  • डिपॉजिट प्रूफ 
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट चेक कर सकते हैं – 

  • सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल http://mocresubmit.crcs.gov.in/ पर जाए। 
  • पोर्टल पर आने के बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहां पर अपना पासवर्ड दर्ज करके फाइल को ओपन करें।
  • इसके बाद यह फाइल पीडीएफ फॉर्मेट में आपके मोबाइल फोन में ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा। 

यदि आपका नाम इस लिस्ट में उपलब्ध है तो इसका मतलब है कि आपको 45 दिनों के भीतर ही सहारा इंडिया रिफंड प्रदान कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon